KISANIANS ऐप डाउनलोड करें
होम सेवाएं मंडी भाव महाराष्ट्र ब्लॉग हमारे बारे में संपर्क ऐप डाउनलोड करें
  1. होम
  2. हमारे बारे में

हमारे बारे में

किसानों की तरक्की के लिए। मंडी भाव, घर तक खाद-बीज, खरीद-बिक्री और फसल सलाह एक ऐप में।

किसानियंस की शुरुआत एक सीधे सवाल से हुई: मेहनत किसान की है, तो सही भाव और समय पर सामान उसे क्यों नहीं मिलता?

हमने गांव-गांव यही देखा। मंडी में आज क्या भाव है, पता नहीं होता, इसलिए व्यापारी जो कहे उसी भाव में माल चला जाता है। खाद या दवा चाहिए तो आधा दिन तहसील जाने में निकल जाता है। पशु बेचना हो तो जान-पहचान के चार लोगों के आगे खरीदार नहीं मिलता।

इसलिए हमने ऐसा ऐप बनाया जिसे किसान खुद, अपनी भाषा में चला सके। मंडी भाव, पास की दुकान से घर तक खाद-बीज, पशु और मशीनों की खरीद-बिक्री, मौसम, सरकारी योजनाएं और फसल की सलाह। बिचौलिए कम और फैसला किसान के हाथ में।

मिशन

हर किसान आर्थिक रूप से मज़बूत हो। सही जानकारी, सही भाव और समय पर मदद मिले तो यह मुमकिन है।

विज़न

अगले पांच साल में देश भर के किसानों तक पहुंचना और खेती की हर ज़रूरत के लिए सबसे भरोसेमंद जगह बनना।

ज्ञानेश भारत काले
संस्थापक और सीईओ

ज्ञानेश भारत काले

ज्ञानेश काले ने किसानियंस की शुरुआत की। उन्होंने किसानों की रोज़ की मुश्किलें करीब से देखीं और उन्हें तकनीक से सुलझाने का फैसला किया।

उनका ज़ोर हमेशा एक बात पर रहता है: ऐप ऐसा हो कि किसान को किसी से पूछने न जाना पड़े। काम आसान करना, पैदावार बढ़ाना और खेती को टिकाऊ बनाना उनका लक्ष्य है।

महाउद्योजक रत्नदीप पुरस्कार 2024

महाउद्योजक रत्नदीप पुरस्कार 2024

किसानियंस के काम के लिए 2024 में ज्ञानेश काले को महाउद्योजक रत्नदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महाउद्योजक रत्नदीप पुरस्कार 2024

आज ही शुरू करें

ऐप मुफ्त है। पहले ही दिन अपनी फसल का आज का भाव देखिए और पास की दुकान ढूंढिए।