KISANIANS ऐप डाउनलोड करें
होम सेवाएं मंडी भाव महाराष्ट्र ब्लॉग हमारे बारे में संपर्क ऐप डाउनलोड करें
महाराष्ट्र के किसानों के लिए, उनकी अपनी भाषा में

आज के मंडी भाव, घर तक खाद-बीज और फसल की सलाह। सब एक ऐप में।

पास की दुकान से मंगाया खाद-बीज 8 घंटे में खेत तक पहुंचता है, 300 से ज़्यादा मंडियों के भाव रोज़ दिखते हैं और बीमार फसल की फोटो भेजते ही इलाज पता चलता है।

  • मराठी, हिंदी और अंग्रेज़ी में
  • सिर्फ मोबाइल नंबर से लॉगिन
  • ऐप पूरी तरह मुफ्त
300+मंडियों के भाव
8 घंटेदुकान से घर तक डिलीवरी
12कोल्हापुर जिले के तालुके
2024महाउद्योजक रत्नदीप पुरस्कार
सेवाएं

खेती के रोज़ के काम के लिए

भाव देखना, खाद मंगाना, पशु बेचना या फसल की सलाह लेना। हर काम कुछ ही मिनटों में। सभी सेवाएं मुफ्त हैं; दुकान से मंगाए सामान का पैसा सिर्फ डिलीवरी के समय।

फसल डॉक्टर

फसल पर दाग, कीड़ा या पत्ते पीले? फोटो लीजिए। क्या हुआ है और क्या इलाज करना है, कुछ ही मिनटों में अपनी भाषा में जानिए।

और पढ़ें

रोज़ के मंडी भाव

300 से ज़्यादा मंडियों के प्याज, सोयाबीन, तुअर, कपास, सब्ज़ी और फलों के ताज़ा भाव। किस मंडी में भाव अच्छा है, एक नज़र में।

और पढ़ें

किसान दुकान: 8 घंटे में घर तक

बीज, खाद, कीटनाशक, पशु आहार और औज़ार पास की भरोसेमंद दुकान से मंगाइए। 8 घंटे में सामान खेत पर, पैसा डिलीवरी के समय।

और पढ़ें

खरीद-बिक्री

गाय, भैंस, बकरी, ट्रैक्टर, औज़ार, ज़मीन, गोबर खाद या खेती के काम। फोटो के साथ मुफ्त विज्ञापन डालिए, खरीदार सीधे फोन करता है।

और पढ़ें

खेत नापना (GPS)

खेत की मेड़ पर घूमिए या नक्शे पर कोने चुनिए। एकड़, गुंठा और हेक्टेयर में क्षेत्रफल तुरंत मिलता है।

और पढ़ें

मौसम पूर्वानुमान

आपके गांव का घंटेवार और आगे के दिनों का अनुमान। बारिश की संभावना, तापमान, नमी और हवा।

और पढ़ें

सरकारी योजनाएं

किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं, उनकी छोटी जानकारी और आधिकारिक वेबसाइट का लिंक एक जगह।

और पढ़ें

कृषि सहायक व्यवसाय

डेयरी, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, केंचुआ खाद जैसे व्यवसायों की जानकारी, गाइड PDF और वीडियो।

और पढ़ें
मंडी भाव

आज के मंडी भाव

महाराष्ट्र की मंडियों के ताज़ा भाव। फसल चुनिए और देखिए किस मंडी में अच्छा भाव मिल रहा है।

ताज़ा रिपोर्ट: 20 जनवरी 2026 · भाव संबंधित मंडी द्वारा दी गई तारीख के अनुसार हैं। बेचने से पहले अपनी मंडी से पुष्टि करें।

सभी देखें
शुरुआत कैसे करें?

शुरुआत कैसे करें?

ऐप डाउनलोड करें

Google Play से किसानियंस डाउनलोड करें। मोबाइल नंबर डालें, OTP व्हाट्सएप पर आएगा।

गांव चुनें

अपना गांव बताइए, पास की दुकानें, पास की मंडियां और आपके इलाके का मौसम अपने आप दिखेगा।

जो चाहिए करें

भाव देखें, खाद-बीज मंगाएं या पशु-मशीन का विज्ञापन डालें। ऑर्डर कहां तक पहुंचा, नक्शे पर दिखता है।

महाराष्ट्र

कोल्हापुर से पूरे महाराष्ट्र तक

कोल्हापुर जिले के हर तालुके के लिए स्थानीय जानकारी, पास की मंडियों के भाव और गांव तक सेवा। अपना तालुका चुनिए।

पुराने फोन पर भी चलने वाला ऐप

बड़े अक्षर, आसान भाषा और कमज़ोर इंटरनेट में भी चलने वाला ऐप। घर का कोई भी सदस्य चला सके।

  • दिन और रात मोड
  • ऑर्डर की लाइव ट्रैकिंग नक्शे पर
  • फोटो के साथ खरीद-बिक्री विज्ञापन मुफ्त
  • ऑर्डर की जानकारी व्हाट्सएप पर
ऐप डाउनलोड करें
ब्लॉग

खेती पर काम के लेख

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या किसानियंस ऐप मुफ्त है?

हां। ऐप डाउनलोड करना, मंडी भाव देखना, फसल सलाह लेना और खरीद-बिक्री का विज्ञापन डालना पूरी तरह मुफ्त है। दुकान से मंगाए सामान का पैसा आप सामान हाथ में आने पर देते हैं।

क्या 8 घंटे में डिलीवरी हर जगह मिलती है?

जहां हमारी साझेदार दुकानें और डिलीवरी पार्टनर हैं, वहां। ऐप में अपना गांव डालते ही पास की दुकानें दिखती हैं। दुकान दिखे तो वहां से डिलीवरी मिलती है। आपके इलाके में दुकान न हो तो संपर्क फॉर्म से बताइए।

मंडी भाव कहां से आते हैं?

महाराष्ट्र की मंडियों द्वारा जारी भावों से। हर भाव के साथ रिपोर्ट की तारीख होती है। बेचने से पहले अपनी मंडी से एक बार पुष्टि करें।

अपनी कृषि दुकान किसानियंस से कैसे जोड़ूं?

संपर्क पेज के फॉर्म में 'दुकान के रूप में जुड़ना' चुनिए और मोबाइल नंबर दीजिए। हमारी टीम कॉल करके दुकान की जानकारी लेगी और ऐप में आपका खाता शुरू करेगी।

मराठी में डाला विज्ञापन दूसरों को समझ आएगा?

हां। आपका मराठी में लिखा विज्ञापन हिंदी और अंग्रेज़ी इस्तेमाल करने वालों को उनकी भाषा में दिखाया जाता है। वे चाहें तो आपका लिखा मूल पाठ भी देख सकते हैं।

क्या मेरी जानकारी सुरक्षित है?

आपका मोबाइल नंबर लॉगिन के लिए इस्तेमाल होता है। खरीद-बिक्री विज्ञापन में यह सिर्फ खरीदारों को कॉल करने के लिए दिखता है। ऑर्डर की जानकारी सिर्फ संबंधित दुकान और डिलीवरी पार्टनर को दिखती है। आप कभी भी ऐप से खाता हटा सकते हैं।

आज ही शुरू करें

ऐप मुफ्त है। पहले ही दिन अपनी फसल का आज का भाव देखिए और पास की दुकान ढूंढिए।