KISANIANS ऐप डाउनलोड करें
होम सेवाएं मंडी भाव महाराष्ट्र ब्लॉग हमारे बारे में संपर्क ऐप डाउनलोड करें
  1. होम
  2. सवाल-जवाब

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या किसानियंस ऐप मुफ्त है?

हां। ऐप डाउनलोड करना, मंडी भाव देखना, फसल सलाह लेना और खरीद-बिक्री का विज्ञापन डालना पूरी तरह मुफ्त है। दुकान से मंगाए सामान का पैसा आप सामान हाथ में आने पर देते हैं।

क्या 8 घंटे में डिलीवरी हर जगह मिलती है?

जहां हमारी साझेदार दुकानें और डिलीवरी पार्टनर हैं, वहां। ऐप में अपना गांव डालते ही पास की दुकानें दिखती हैं। दुकान दिखे तो वहां से डिलीवरी मिलती है। आपके इलाके में दुकान न हो तो संपर्क फॉर्म से बताइए।

मंडी भाव कहां से आते हैं?

महाराष्ट्र की मंडियों द्वारा जारी भावों से। हर भाव के साथ रिपोर्ट की तारीख होती है। बेचने से पहले अपनी मंडी से एक बार पुष्टि करें।

अपनी कृषि दुकान किसानियंस से कैसे जोड़ूं?

संपर्क पेज के फॉर्म में 'दुकान के रूप में जुड़ना' चुनिए और मोबाइल नंबर दीजिए। हमारी टीम कॉल करके दुकान की जानकारी लेगी और ऐप में आपका खाता शुरू करेगी।

मराठी में डाला विज्ञापन दूसरों को समझ आएगा?

हां। आपका मराठी में लिखा विज्ञापन हिंदी और अंग्रेज़ी इस्तेमाल करने वालों को उनकी भाषा में दिखाया जाता है। वे चाहें तो आपका लिखा मूल पाठ भी देख सकते हैं।

क्या मेरी जानकारी सुरक्षित है?

आपका मोबाइल नंबर लॉगिन के लिए इस्तेमाल होता है। खरीद-बिक्री विज्ञापन में यह सिर्फ खरीदारों को कॉल करने के लिए दिखता है। ऑर्डर की जानकारी सिर्फ संबंधित दुकान और डिलीवरी पार्टनर को दिखती है। आप कभी भी ऐप से खाता हटा सकते हैं।

संपर्क