- होम
- संपर्क
हमसे बात करें
ऐप के बारे में सवाल, दुकान के रूप में जुड़ना, डिलीवरी पार्टनर बनना या साझेदारी का विचार। फॉर्म भरिए, हमारी टीम कॉल करेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या किसानियंस ऐप मुफ्त है?
हां। ऐप डाउनलोड करना, मंडी भाव देखना, फसल सलाह लेना और खरीद-बिक्री का विज्ञापन डालना पूरी तरह मुफ्त है। दुकान से मंगाए सामान का पैसा आप सामान हाथ में आने पर देते हैं।
क्या 8 घंटे में डिलीवरी हर जगह मिलती है?
जहां हमारी साझेदार दुकानें और डिलीवरी पार्टनर हैं, वहां। ऐप में अपना गांव डालते ही पास की दुकानें दिखती हैं। दुकान दिखे तो वहां से डिलीवरी मिलती है। आपके इलाके में दुकान न हो तो संपर्क फॉर्म से बताइए।
मंडी भाव कहां से आते हैं?
महाराष्ट्र की मंडियों द्वारा जारी भावों से। हर भाव के साथ रिपोर्ट की तारीख होती है। बेचने से पहले अपनी मंडी से एक बार पुष्टि करें।
अपनी कृषि दुकान किसानियंस से कैसे जोड़ूं?
संपर्क पेज के फॉर्म में 'दुकान के रूप में जुड़ना' चुनिए और मोबाइल नंबर दीजिए। हमारी टीम कॉल करके दुकान की जानकारी लेगी और ऐप में आपका खाता शुरू करेगी।